मुजफ्फरपुर में हाईवा की च’पेट में आई छात्रा:स्लैब टूटने से हाईवा गड्ढे में गिरा, गं’भीर हा’लत में अस्पताल मे भर्ती

मुजफ्फरपुर मे एक हाईवा अनियंत्रित होकर गड्ढे मे जा फंसी। इस दौरान मौके आ गुजर रही एक छात्रा उसकी चपेट मे आ गई। छात्रा का पैर दब गया। चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे निकाला गया। मामला काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार चौक की है। जहां एक छात्रा हाईवा की चपेट मे आ गई घटना खा बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

स्लैब टूटने से हाईवा गड्ढे में गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती, |  Hiwa fell into the pit due to breaking of the slab, admitted to the hospital  in critical condition. -लोगों ने मामले की जानकारी कजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। हाईवा ट्रक पर बालू लदा था। वही, हाईवा भी बरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। वही, छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह बालू लदा हाईवा ट्रक अघोरिया बाजार चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान मुड़ने पर गाड़ी का चक्का स्लैब पर चढ़ गया। इसमें स्लैब टूट गया। इसमें एक छात्र भी चपेट मे आ गई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने मामले की जानकारी, कजीमोहम्मदपुर के डायल 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। छात्रा को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। इस निकालने के क्रम में जेसीबी की चपेट में भी एक व्यक्ति आ गया। जिसके कारण उसे भी गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.