मन मुताबिक चंदा नहीं मिलने पर विद्यालय में तो’ड़फोड़:जमुई में सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर ब’वाल

जमुई में सरस्वती पूजा के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा मन मुताबिक चंदा नहीं मिलने के कारण एक सरकारी विद्यालय में तोड़फोड़ किया गया। घटना मंगलवार की बताई जाती है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के बोधीठीका गांव में सरस्वती पूजा का मनमाफिक चंदा नहीं दिए जाने के बाद असामाजिक प्रवृत्ति के एक युवक ने विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर दी। शिक्षकों को धमकाया, कार्यालय में ताला जड़ दिया एवं घंटों तमाशा भी किया। मामला नवीन प्राथमिक विद्यालय बोधीठीका का बताया जाता है।इस घटना को लेकर विद्यालय प्रभारी प्रतिभा कुमारी ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अपने आवेदन में विद्यालय प्रधान प्रतिभा कुमारी ने लिखा कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिनके द्वारा विद्यालय परिसर में पहुंचकर चंदे की मांग की गई। उक्त युवक मुझसे 6 हजार रुपया चंदा मांग रहे थे।

जब मैंने इतने पैसे देने में असमर्थता जताई तथा चंदा के नाम पर कम पैसा देने की बात कही तब उक्त सभी युवक काफी उग्र हो गए और जबरन मुझे विद्यालय परिसर से बाहर निकालकर विद्यालय एवं मेरे कार्यालय में ताला लगा दिया। इसके बाद जब मैंने स्थानीय जनप्रतिनिधि को इसकी सूचना दी तब उनके द्वारा आकर कार्यालय का ताला तोड़ दिया गया। इसके बाद उक्त सभी युवक दुबारा विद्यालय परिसर में चले आए।

इस दौरान इसी गांव निवासी सुबोध कुमार, पिता राम प्रवेश रावत नामक युवक ने गुस्से में विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़ दिया और विद्यालय के सामान को बाहर निकालकर तोड़ने लगा। युवक ने समरसेबल मोटर के स्टार्टर और चापाकल के सामान को तोड़कर बाहर फेंक दिया। घटना के बाद प्रधानाध्यापक ने मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

मामले को लेकर खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.