पुलिस कानून के दु’श्मन व दोस्तों की बनाएगी सूची, जानें पूरा मामला…

भागलपुर : कानून के दु’श्मनों के साथ दोस्तों की भी लिस्ट पुलिस तैयार करेगी। विभिन्न मौकों पर पुलिस की मदद करने वालों को पु’लिस और करीब लाएगी।

इसको लेकर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने भागलपुर सहित सभी जिलों को लिखा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस विधि व्यवस्था बि’गाड़ने और उन्माद फैलाने वालों के साथ ही उन लोगों की भी सूची बनाई जाए जो समय-समय पर पुलिस को मदद करते रहे हैं। यह सूची थाना स्तर पर तैयार की जाएगी।

पुलिस को विभिन्न मौकों पर सहयोग करने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनसे कानून व्यवस्था बिगड़ने और अ’पराध नि’यंत्रण में भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने कहा है कि सहयोगियों से सूचना एकत्रित करने के साथ ही किसी थाना क्षेत्र में माहौल बि’गड़ने की स्थिति में भी मदद ली जा सकती है।

ऐसा करने से एक सं’देश भी देने की कोशिश होगी कि समाज के अच्छे लोगों के प्रति पुलिस की सोच कैसी होती है और वे किस तरह साथ दे सकते हैं। तैयार की गई सूची वरीय अधिकारियों के पास भी रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे मदद ली जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading