मुजफ्फरपुर मे सास ने बहू पर किया ह’मला: धा’रदार ह’थियार से कई बार किया वा’र, हा’लत गं’भीर

मुजफ्फरपुर मे एक सास ने अपनी बहू पर ग्रास (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। वह स्नान कर रही थी। इस दौरान उस पर हमला कर दिया गया। उसके शरीर पर कई जगह कटने के निशान है। मामला जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोमगढ़ का है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

स्नान करने के दौरान धारदार हथियार से कई बार किया वार, हालत नाजुक | Attacked  several times with sharp weapon while taking bath, condition critical -  Dainik Bhaskarवहीं, स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मे भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने SKMCH रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान सोमगढ़ निवासी मो. इस्ताक खान की 27 वर्षीय पत्नी खुशबुनन खातून के रूप मे हुई है। घटना के बाद इसकी सूचना लोगो ने पीड़िता के मायके वालो को दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालो ने आरोपी सास पर गंभीर आरोप लगाए।

6 साल पहले की थी शादी

मामले मे पीड़िता के पिता मो. इलियास ने बताया की वे वैशाली जिले के केसरिया थाना के रहने वाले है। उन्होंने अपनी पुत्री की शादी साहेबगंज मे 6 साल पूर्व किये थे। पति उसका बाहर रहकर काम करता है। सास उसे लगातार परेशान करती थी। उन्होंने कहा की कभी दहेज मांगती तो कभी पैसा मांगती। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती। इसी दौरान वह सुबह मे नहाने के लिए गई थी।

इसी दौरान उसकी सास धारदार हथियार लेकर पहुंच गई। पीछे से हमला कर दी। उसे जान से मारने की नियत से हमला कर लहूलुहान कर दी। घटना मे उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए लाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading