बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में 5 साल के मासूम बच्चे का श’व मिला है. पुलिस ने बच्चे का केले के ब’गान से ब’रामद किया है. पुलिस ने श’व को अपने क’ब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए सदर अ’स्पताल भेज दिया है.
इधर, परिजनों का आरोप है कि बच्चे के मुंह को द’बाकर ह’त्या कर दी गई है. खोरमपुर गोरीयारी गांव में सरस्वती पूजा की तैयारी के लिए मासूम अपने घर से निकला था.
जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तब उसके मां-पिता अपने बच्चे को खोजने लगे. काफी खोजबीन के बाद जब कहीं भी पता नहीं चला तब पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. जिसके बाद रात करीब 10 बजे केले के बगान से उस बच्चे का श’व बरामद किया गया. मृ’तक की पहचान खोरमपुर गोरीयारी निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है.
मृ’तक के पिता के अनुसार, गांव में सरस्वती पूजा को लेकर बच्चा घर से बाहर निकला था. जब देर शाम तक वापस लौट कर घर नहीं आया. जिसके बाद देर शाम होने पर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी.
इसके बाद रात करीब 10 बजे के आसपास घर के बगल में केले के बागान में सौरभ का शव मिला. बच्चे का शव मिलते ही कोहराम मच गया. बच्चे की मौत कैसे हुई है, यह चर्चा का विषय बन गया है. परिजनों ने पुलिस को बतया कि हमलोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. परिजनों का आरोप है कि किसी ने बच्चे की हत्या मुह दबाकर की है.
वहीं मटिहानी थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.

