पटना। गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने ल’ग्जरी कार चु’राने वाले गि’रोह के तीन शा’तिरों को गि’रफ्तार कर लिया है। उनकी नि’शानदेही पर फा’र्च्यूनर, स्कार्पियो सहित चा’र का’रें ब’रामद हुई हैं। आ’रोपितों की पहचान वैशाली के पहलेजा निवासी निखिल कुमार मिश्रा, राजापाकड़ निवासी रौशन कुमार और सारण के सोनपुर निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। निखिल गि’रोह का स’रगना है, जो पूर्व में मुजफ्फरपुर में वाहन चो’री के मामले में जे’ल जा चुका है। उसके गि’रोह में कुल नौ शा’तिर ब’दमाश शामिल थे। पुलिस अन्य छह की त’लाश में वैशाली, सारण सहित दो अन्य जिलों में द’बिश दे रही है।
आ’रोपितों के पास से कार के लॉक तोड़ने वाले औजार, विभिन्न वाहनों की 19 चाबियां, 3 नकली आरसी, दो लैपटाॅप, नंबर प्लेट, इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस और नेपाल का सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। यदि चाबी या अन्य तकनीक से कार का लाॅक नहीं खुलता था तो उसे चंद सेकेंड में इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से खोल देते थे। पूछताछ में पता चला कि गिरोह नेपाल में दो से ढाई लाख में गाड़ियों को बेच कर पार्ट-पुर्जे अलग करवा देता था। इसके बाद उसे असम में बेचता था। चोरी की गाड़ियां कहां-कहां बेची जाती थीं और खरीदार कौन थे, यह पता लगाया जा रहा है।
23 जनवरी की रात करीब दो बजे गर्दनीबाग पुलिस को सूचना मिली कि शातिरों ने रोड नंबर 14 अलकापुरी से सुरेंद्र कुमार की स्कार्पियो चुरा ली है। आरोपितों की पहचान कर उन्हें रामकृष्ण नगर के पास घेर लिया गया। स्कार्पियो को बरामद करने के साथ दो अन्य कार में सवार शातिर निखिल और रौशन को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों की निशानदेही पर सोनपुर में छापेमारी कर उनके तीसरे साथी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दूसरे राज्य से चुराई गई फार्च्यूनर बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य छह साथी चंचल मिश्रा, विशाल कुमार, अविनाश, मो. निजाम, चंदन और मनीष तीन साल से वाहन चोरी की वारदातें कर रहे हैं। सभी हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण के रहने वाले हैं।



