बेटी की शादी के लिए मैरेज हॉल गया था पूरा परिवार, घर में हो गई 25 लाख की चो’री

पटना: राजधानी पटना में चोरो का आतंक बढ़ गया है. शहर के नजदीक पटनासिटी चौक थाना क्षेत्र के कूचा इलाके में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि घर के सभी लोग शुक्रवार को बेटी की शादी समारोह के लिए दानापुर स्थित वैवाहिक स्थल पर गए हुए थे. इसी बीच रात के समय में सुनसान घर देखकर चोरों ने धावा बोल दिया और चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से निकलकर भाग गया.

Thumbnail imageबेटी की शादी के दौरान घर में चोरी

दरअसल पटना स्थित मकान में चोरी की घटना के बाद पीड़ित मिथलेश जायसवाल ने बताया कि अपनी बेटी की शादी समारोह के लिए दानापुर स्थित विवाह हॉल में गए हुए थे. इसी बीच उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है. उसके मुताबिक जानकारी मिली है कि कुल 3 से 4 लाख रुपए कैश रखे हुए थे. जिसकी चोरी की गई है.

20 से 25 लाख की चोरी

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा ने बताया कि जब हमलोग अचानक शादी की पार्टी से लौटे उसी समय देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं. सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार घर पहुंचे और देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है. इधर, पुलिसवालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार ने बताया कि 20 से 25 लाख के आसपास की चोरी की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading