बक्सर में गंगा नदी में डूबा यु’वक, मुंडन संस्कार में होना था शामिल….

बक्सर: बिहार के बक्सर  में गंगा नदी से युवक का शव बरामद हुआ है. रामदास राय डेरा ओपी क्षेत्र स्थित गंगा नदी में युवक का पैर फिसला और नदी के काफी गहराई में चला गया. जानकारी के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में आया था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.Thumbnail imageयुवक की नदी में डूबने से मौत

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि परिवार के लोग पकड़ी घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गए थे. उनलोगों के साथ दीपक भी वहां गया था. जब वह परिवार के और भी लोगों के साथ वहां स्नान करने के लिए गया.

उसी समय पैर फिसलने के कारण नदी में गहराई में चला गया. आसपास मौजूद परिवार के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, पर असफल रहे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आसपास के लोगों ने दो घंटे तक खोजबीन करते हुए युवक के शव को बरामद किया.गंगा घाट पर गोताखोरों की व्यवस्था नहीं

मृतक युवक की पहचान चक्की लक्ष्मण डेरा निवासी दीपक यादव (पिता श्रीराम यादव) के रुप में हुई है. एएसपी सह एसडीपीओ राज ने बताया कि ‘मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को नदी से निकाल लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है’.

गौरतलब है कि खरवास खत्म होने के बाद गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार करने के लिए प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचते हैं. इसके बावजूद भी जिला प्रशासन ने गोताखोरों की व्यवस्था नहीं की है. इससे घाट पर मौजूद लोगों में काफी आक्रोश है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.