जमुई के मोबाइल दुकान में चो’री मा’मले का उद्भेदन, कई मोबाइल ब’रामद

जमुई: बिहार के जमुई में मोबाइल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी मो. कमरुद्दीन अंसारी के मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरों ने 7 लाख रुपए के मोबाइल और 15 हजार रुपए नगदी की चोरी की थी. इसी मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. जहां से कांड में शामिल चार चोरों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी पहचान टिंकू कुमार, नीतीश कुमार,मुन्ना राणा और कोदो पासवान के रूप में हुई है.

Thumbnail imageकई मोबाइल बरामद

झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 23 जनवरी की रात को चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी मो. कमरुद्दीन अंसारी के मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरों द्वारा 7 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी करने के साथ ही नगद 15 हजार रुपए की भी चोरी की गई थी.

इसी मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू करते हुए आज चोरों के अड्डे तक पहुंच गई, तब जाकर इन शातिरों की गिरफ्तारी हो सकी. इन चोरों के पास से कुल 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही कोदो पासवान नामक चोर के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है.

टीम गठित कर छानबीन

बताया जाता है कि चोरी की घटना के बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई गई थी. जिसमें चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार,चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार के साथ कई सिपाही मौजूद थे.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अभी तक 3 लाख रुपए की मोबाईल की जानकारी नहीं मिली है. जिसके लिए छानबीन के साथ ही पुलिस इन चोरों से पूछताछ में जुटी है. जबकि इन सभी चोरों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.