पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया मेडिकल कॉलेज कैंपस में चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई हुई है. केहाट थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस के अंदर से चोरी करते हुए युवक को मजदूरों ने पकड़ लिया और पास के खंभे में बांधकर बुरी तरह से पीटा. वहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को वहां से निकाला और लेकर थाने चली गई है. बताया जाता है कि चोर मेडिकल कॉलेज में जाकर लोहे के रॉड, लोहे के कोई और सामान या मजदूरों की साइकिल को उठाकर बेच देता था.
लोहे का रॉड चोर को पकड़ा
दरअसल, जिले के केहाट थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में स्थानीय लोगों और मजदूरों ने एक चोर को रंगे हाथ धर दबोचा है. वह चोर यहां सदर अस्पताल कैंपस में काम कर रहे मजदूरों के साइकिल की चोरी करता था. अस्पताल के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल कैंपस से लोहे की चोरी हो रही थी.
इसी कारण से हमलोग काफी परेशान हो गए थे. इस चोर को ही पकड़ने के लिए आज हम लोग यहां पर पहरा दे रहे थे. उसी समय लोहे की चोरी करने वाला चोर बोरे में भरकर रॉड लेकर वहां से निकल रहा था. उसी समय वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और जबरदस्त कुटाई भी किया है. युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है.
वॉट्सएप से पकड़ाए और भी करतूत
स्थानीय लोगों ने पिटाई करने के बाद इस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर, बताया जा रहा है कि यह युवक मधुबनी पासवान टोला का निवासी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब चोर के मोबाइल की जांच की गई तब उसे व्हाट्सएप के माध्ययम से बेची गई साइकिल की फोटो, मोबाइल पर मोटरसाइकिल और लोहे की कई फोटो मिले हैं. जिसमें रुपए की बात करते दिख रहा है. युवक केहाट थाना वार्ड नंबर 1 पासवान टोला का रहने वाला है. उसने बताया कि स्मैक जैसी नशीली पदार्थ का सेवन करने के लिए चोरी के काम में लगा हुआ था.
बता दें कि इन दिनों युवा पीढ़ी जैसी नशीली पदार्थ का सेवन करने के लिए छोटी मोटी चोरी करते हैं. युवक के द्वारा चोरी की गई सामान को कम कीमतों में बेचकर कुछ भी करते नजर आ रहे हैं. वहीं उस युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले से ही वह चोरी जैसी घटना को अंजाम दे रहा है.


