घर वालों को बंधक बनाकर लाखों की ड’कैती, ह’थियार से लैस ब’दमाशों ने दिया घ’टना को अं’जाम

बक्सरः बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा पांडेपुर गांव में डकैतों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जहां चन्द्रपुरा पांडेयपुर के नर्मदेश्वर शर्मा के घर पहुंचे 7 की संख्या में डकैतों ने जमकर लूट-पाट मचाई. इस दौरान घर के लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने घर में रखे लाखों रुपये के गहने समेत कई कीमती सामान लूट लिए और फरार हो गए. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Thumbnail image7 की संख्या में थे अपराधी

घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि 7 की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर सभी को बंधक बना लिया. उसके बाद जमकर लूटपाट की. महिलाओं के शरीर पर से गहने तक उतरवाने के बाद सभी सामान लेकर आसानी से चले गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. डुमराव एएसपी श्री राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले की खुलासा की जाएगी.

“चन्द्रपुरा पांडेयपुर के नर्मदेश्वर शर्मा के घर डकैती की सूचना मिली है. मौके पर जाकर देखा गया है. लाखों की लूट हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.