पटना:अभ्यर्थियों ने कहा- ‘तानाशाही रवैया अपना रहा है प्रशासन’

पटना: बीपीएससी सीजीएल 3 की तीनों शिफ्ट की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र नेता सौरव कुमार की अगुवाई में अभ्यर्थियों ने आह्वान किया था कि सोमवार को बीएसएससी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग की जाएगी. अभ्यर्थियों के आयुक्त कार्यालय पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया और अभ्यर्थी आयुक्त कार्यालय के पास जुट नहीं सके.

BSSC Protest: अभ्यर्थियों ने कहा- 'तानाशाही रवैया अपना रहा है प्रशासन',  bssc-candidates-gherao-bihar-staff-selection-commission-office-in-patnaBSSC अभ्यर्थियों का प्रशासन पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप

बीएसएससी अभ्यर्थी सोमवार को कार्यालय का घेराव करने वाले थे लेकिन मुश्किल से 20 से 50 की संख्या में अभ्यर्थी ही जुटे, जिन्हें पुलिस ने हटा दिया. इसपर छात्र नेता सौरव कुमार को आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की एवज में पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया है और एयरपोर्ट थाने में उन्हें रखा गया है.

मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट एमएच खान ने बताया कि अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय का घेराव करने की धमकी दी थी जबकि यह एरिया प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित एरिया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को यहां किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा.

528 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी आयोजित

दरअसल 23 और 24 दिसंबर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तृतीय स्तानक स्तरीय संयुक्त परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों के 528 परीक्षा केंद्रों पर आयोजत की गई थी. जिसका प्रश्नपत्र फोटो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने जब इसका प्रश्नपत्र से मिलान किया तो इस बात की पुष्टि हुई कि पेपर लीक हो चुका था. इसके बाद से इस मामले को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading