कटिहार में युवक को मा’री गो’ली, बहुभोज में शि’रकत कर लौट रहा था घर

कटिहार: बिहार के कटिहार में युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है. जिले में बेलगाम अपराधियों ने बहुभोज में शामिल होकर घर लौट रहे युवक पर फायरिंग की है. घटना के बाद पीड़ित को आनन-फानन में पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Thumbnail imageबहुभोज से घर लौट रहा था युवक

दरअसल पूरी घटना जिले के बरारी थाना क्षेत्र की है. जहां बरारी घाट के पास बदमाशों ने युवक को गोली मारी है. गोली युवक को कान के पास लगी है. आनन-फानन में पीड़ित युवक को बरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित गौरव सिंह बीती रात घर के पास बहुभोज में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था.

क्या कहता है पीड़ित

पीड़ित गौरव सिंह की मानें तो उसका विवाद गौरव केसरी और सौरभ मोदी से था. जो घटनास्थल पर पहले से उसके आने को लेकर घात लगाये बैठे थे. जब वह बहुभोज खाकर घर लौट रहा था, इसी दौरान उन्होंने उसे गोली मार दी. कटिहार एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पीड़ित का इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading