पटना के फ्लैट में चलती थी श’राब पा’र्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम पार्टनरों ने ज’मकर पी’टा

पटना में एक लडकी ने अपने ही रूम पार्टनर सहेली पर उसके बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सोनम (परिवर्तित नाम ) के अनुसार उसकी सहेली रूम पर अपने बॉय फ्रेंड को बुलाकर उसके साथ शराब पार्टी करती थी जिसका सोनम  के द्वरा विरोध किया जाता था । फिलहाल सोनम ने  श्री जनकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि उसे बार बार  यह धमकी दी जा रही थी कि तुम्हारा रेप कर के तुम्हारी हत्या कर देंगे । आवेदन के अनुसार यह मामला 28 जनवरी का बताया जाता है।

पटना के फ्लैट में चलती थी शराब पार्टी, मना करने पर बॉय फ्रेंड के साथ रूम  पार्टनरों ने जमकर पीटा - Liquor Party Used To Run In Patna's Flat, Room  Mates Beatघर की जिम्मेदारी संभालने के लिए कर रही थी जॉब 
सोनम ने घटना के संबंध में बताया कि वह मूल रुप से मधुबनी की रहने वाली है जो पटना में एक रियल स्टेट कंपनी में एडमिन जॉब के रूपों में काम करती है । उसने बताया कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए मैं पटना में रहकर काम करती हूं ।

वह श्री राधा हरि अपार्टमेंट में रहती थी। चूँकि किराया ज्यादा था इसलिए ब्रोकर ने कुछ दिन पहले दो अन्य लड़कियों गुडिया और साक्षी को भी उसी फ्लैट में सिफ्ट कर दिया  था । कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ ही दिन के बाद ये दोनों लड़कियां अपने बॉय फ्रेंड प्रिन्स प्रताप को बुलाकर शराब पार्टी करने लगी  । सोनम के द्वारा विरोध करना उन तीनों को पच नहीं रहा था।

इसी वजह से 28 जनवरी को सोनम के द्वारा ऐसा ही विरोध किया गया जिस वजह से तीनों सोनम  के साथ उलझ पड़े और तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी । इसी मारपीट के दौरान सोनम ने वीडियो बना लिया । फिलहाल पुलिस ने कांड संख्या 52/2023 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading