बांका में इन दिनों शिक्षा के मंदिर से हेडमास्टर पति और सहायक शिक्षक के हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हेड मास्टर पति से परेशान शिक्षक ने जब वीडियो बनाना चाहा तो उनके साथ हाथापाई की गई। हाथापाई का वायरल वीडियो बाराहाट प्रखंड के परोन्नत मध्य विद्यालय लोनी का बताया जा रहा है।
बांका जिला अंतर्गत बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोनी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है तेजी से वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि विद्यालय के 1 सहायक शिक्षक पर उसी विद्यालय के प्रधान शिक्षिका के पति द्वारा मारपीट करने का प्रयास किया जा रहा है और शिक्षक रोते बिलखते जान बचाने की दुहाई कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित शिक्षक आलोक कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से इस मामले की लिखित शिकायत की और दोषी शिक्षिका पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। दिए गए आवेदन में पीड़ित शिक्षक आलोक कुमार के मुताबिक प्रधान शिक्षिका रेनु कुमारी अगले 2 दिन के लिए अवकाश हेतु अपने सहायक शिक्षक को आवेदन देते हुए उपस्थिति पंजी अपने साथ ले जाने पर उतारू थी।
जिसका विरोध सहायक शिक्षक द्वारा किया गया और कहा गया कि अगर कोई वरीय पदाधिकारी आते हैं तो उन्हें उपस्थिति पंजी दिखानी पड़ सकती है। ऐसी परिस्थिति में उपस्थिति पंजी उन्हीं के पास रखी जाए इस मामले को लेकर वहां मौजूद शिक्षिका पति गोपाल दास द्वारा कथित रूप से सहायक शिक्षक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और देखते-देखते मामला बिगड़ गया और आलोक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो वहां रखी हुई कुर्सी से फेंक कर मारने का प्रयास किया गया।
इतना ही नहीं हाथापाई के दौरान जमीन पर पटक दिया और लात घुसा से मारने लगा। जब उन्होंने उठकर वीडियो बनाना शुरू किया तो शिक्षिका के पति ने जान से मारने की धमकी दी।


