वाल्मीकि नगर के बुजुर्ग मगरमच्छ की मौ’त, बुढ़ापे के चलते तोड़ा द’म

बगहा: वाल्मीकि नगर के त्रिवेणी कैनाल में बुजुर्ग मगरमच्छ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृत पाए गए मगरमच्छ की उम्र करीब 40-50 वर्ष है। मृत पाए गए मगरमच्छ का वेट करीब 3 क्विंटल है और उसकी लंबाई करीब 14 फीट है। मगरमच्छ की डेड बॉडी देखकर गांव वालों न वन विभाग को इसकी सूचना दी। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र कार्यालय में सूचना मिलने के बाद तत्काल वहां से टीम भेजी गई।

Chhattisgarh village holds funeral for beloved crocodile, 500 people attendसूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने वनकर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृत नर मगरमच्छ के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए कोतराहा स्थिति कौशल विकास केन्द्र में लाया गया है।

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि नर मगरमच्छ की मौत अधिक उम्र ढलने और बीमारी की वजह से होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मगरमच्छ की लम्बाई लगभग 14 फीट की लग रही है। मगरमच्छ के पोस्मार्टम के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार टोनी को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मगरमच्छ के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading