कटिहार में आग का तां’डव, 2 दुकान समेत 5 घर ज’लकर खा’क

कटिहार: जिले में आग ने भारी तबाही मचाई है। अग्निकांड में 2 दुकानों समेत कुल 5 घर जलकर खाक हो गए। घटना कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के बरेटा चौक के पास की है जहां देर रात आग ने भारी तबाही मचाई है, आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया था।

स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। फिर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। लेकिन ये कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना पर फलका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.