युवक पर फें’का ते’जाब, बचाए आने पिता को डं’डे मा’र सिर फो’ड़ा, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर : सरैया के जैंतपुर ओपी अंतर्गत गिजास गांव में मंगलवार को ज’मीन वि’वाद में मा’रपीट के दौरान तेजाब फेंके जाने से युवक आशुतोष कुमार (32) घायल हो गया।

उसे बचाने गए पिता भगवानलाल साह को रॉ’ड व डं’डे से मा’रकर सिर फो’ड़ दिया गया। परिजनों ने आशुतोष और पिता भगवानलाल साह को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। एसकेएमसीएच ओपी के दारोगा आदित्य कुमार ने आशुतोष का बयान दर्ज किया है।

उसने पुलिस को बताया पट्टीदार से जमीन विवाद चल रहा है। दोपहर करीब 12.30 बजे पट्टीदार रामदनंदन प्रसाद, लालबाबू साह, बब्लू साह, अभिषेक साह, चंदन कुमार आदि ने हरवे-हथियार से लैस होकर घर पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे।

भाभी के साथ भी बेरहमी के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान पट्टीदारों ने ग्लास में एसिड लेकर फेंक दिया। भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गए। सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की सूचना है। एसिड अटैक की बात सामने नहीं आयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.