1464 परीक्षा केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, क’दाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन स’ख्त

मुजफ्फरपुर : राज्यभर में बुधवार से इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 शुरू हो गयी। प्रदेश भर में बनाए गए 1464 परीक्षा केंद्रों पर लाखों परीक्षार्थियों ने इंटर की वार्षिक परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षार्थियों को सिर्फ सुई वाली घड़ी पहनकर ही आने की अनुमति दी गई थी।

मुजफ्फरपुर में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक, स्मार्ट और मैग्नेटिक घड़ी पहनने पर रोक लगायी गई है। यदि कोई छात्र इलेक्ट्रानिक, स्मार्ट और मैग्नेटिक घड़ी पहन कर परीक्षा देते पकड़े जाने पर उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा।

इसकी जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। पहले दिन प्रथम पाली गणित और द्वितीय पाली में हिन्दी की परीक्षा होगी। प्रथम पाली 9.30 से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक होगी।

मुजफ्फरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

शहर के मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीतीश्वर महाविद्यालय, मुखर्जी सेमेनरी, चैपमैन, राजकीय बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय, महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बता दें कि इंटर की वार्षिक परीक्षा 11 फरवरी तक चलेगी। पहली बार विद्यार्थियों व शिक्षकों के सामने क्लास रूम में ही प्रश्न-पत्र खोले जाएंगे। साथ ही सभी क्लास से दो विद्यार्थी व एक शिक्षक का साइन लिया जाएगा। पहले प्रश्न-पत्र सेंटर सुपरिटेंडेंटके सामने खोले जाते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading