कटिहार: बिहार के कटिहार में पंचायत के फरमान की तस्वीर सामने आई है। जहां पंचायत लगाकर तीन युवकों की पिटाई की गई है। दरअसल, पूरा मामला यह है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौहान टोला निवासी इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गई है, जिसे लेकर चौहान टोला के लोग काफी परेशान हैं।
बताया जाता है कि कभी किसी का मोबाइल तो चोरी तो कभी किसी के ट्रैक्टर की बैट्री की चोरी हो जाती है। इस बात से लोग काफी परेशान थे और चोर को पकड़ने की ताक लगाए हुए थे। बीती रात जब तीन चोर किसी की गाड़ी से बैट्री चुरा रहे थे तभी गांव वाले कि नजर इन पर पड़ी। गांव वालों ने खदेड़ कर तीनों चोर को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरों के हाथ पैर को रस्सी से बांधकर पिटाई की और कानून को अपने हाथ में ले लिया।
पंचायत लगाकर सुनाया गया फैसला



