दिन-दहाड़े गो’ली-बा’री से दहला सीवान, जिला पार्षद सदस्य को अ’पराधियों ने गो’ली से किया छ’लनी

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने जिला पार्षद के पति को गोली से छलनी कर दिया। आनन फानन में  लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंच्या जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुसेनगंज जिला परिषद के पति हीरा लाल अपने पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर पर स्थित अपने घर जा रहे थे।

Bihar:दिन-दहाड़े गोली-बारी से दहला सीवान, जिला पार्षद सदस्य को अपराधियों ने  गोली से किया छलनी - Siwan Shaken By Firing In Broad Daylight, Criminals  Shot The District Councilor - Amar ...तभी रास्ते मे हबीब नगर प्रतापपुर पूल के पास ही एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में हीरा लाल बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े और फिर अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायल हीरालाल को सीवान सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि उन्हें 6 गोली लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading