25 छात्राओं का भविष्य संकट में, नवोदय विद्यालय का नहीं भर पाएंगी फॉर्म

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते 25 बच्चियां नवोदय विद्यालय के नामांकन फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगी। दरअसल, भभुआ राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापक अनिता कुमारी का कुदरा में तबादला हो गया।

KAIMUR NEWS: 25 छात्राओं का भविष्य संकट में, नवोदय विद्यालय का नहीं भर  पाएंगी फॉर्म - 25 girls will not be able to fill the form of navodaya  vidyalaya - Navbharat Timesइसके बाद भी उन्होंने कार्यालय की अलमारी की चाभी नहीं दी है। इस वजह से नामांकन रजिस्टर बंद है। अब नवोदय विद्यालय का फॉर्म भरने में काफी समस्या आ रही है। जब तक तीसरी और चौथी क्लास का रजिस्टर नहीं मिलता, फॉर्म भरा ही नहीं सकता है।

छात्राएं, प्रधानाध्यापक से लेकर शिक्षा विभाग से कई बार लिखित गुहार लगा चुकी हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। नवोदय विद्यालय का नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिन 31 जनवरी था। फिलहाल नामांकन की डेट बढ़ाकर 8 फरवरी कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading