पटना: बजट में बिहार के रेलयात्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। बजट के प्रावधानों के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में दो वंदे भारत ट्रेन बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से गुजरेंगी। पटना से हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। जबकि वाराणसी से गया के रास्ते हावड़ा के लिये भी एक वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा।
यह ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस से अधिक गति से चलेगी इसमें कई तरह की सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। रेलवे बोर्ड के सूत्रों की मानें स्वदेशी तकनीक से इन ट्रेनों के को= की उत्पादकता में आने वाले दिनों तेजी आएगी। इसका विस्तार विभिन रूटों पर किया जा सकता है। आने वा दिनों में तेजस राजधानी जैसी ट्रेनों क भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दी करने की तैयारी है।




