मुजफ्फरपुर : रेललाइन पर खड़े इलेक्ट्रिक इंजन अब कम बिजली खपत करेंगे। इसके लिए मुजफ्फरपुर के स्टेशन निदेशक मनोज कुमार व उनकी टीम ने एक विशेष तकनीक की खोज की है। इस खोज के लिए पूरी टीम को गुजरात के बड़ौदा स्थित भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी ने प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। 72वें स्थापना दिवस पर बुधवार को अकादमी परिसर में कार्यक्रम किया गया।
इस तकनीक की मदद से एक इलेक्ट्रिक इंजन रोज 108 यूनिट कम बिजली खपत करेगा। पूर्व में इस तकनीक का इस्तेमाल डीजल इंजन किया जा चुका है। इससे प्रतिघंटे रेललाइन पर खड़े डीजल इंजन में पांच लीटर डीजल की बचत हुई।
25 लीटर के बदले 20 लीटर डीजल की खपत हुई। स्टेशन निदेशक व उनकी टीम ने इस तकनीक का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक इंजन पर सफलतापूर्वक किया है। इसे अकादमी के महानिदेशक ने सराहा है। इसे रेल में लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। मनोज ने मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रोजेक्ट में तैयार किया है।




