मधुबनी का 19 वर्षीय शानू बना करोड़पति, ड्रीम एलेवन में खेलकर जीता 1 करोड़

मधुबनीः बिहरा के मधुबनी जिले में एक युवक रातों रात करोड़पति बन गया. किस्मत का दरवाजा ऐसा खुला कि किराना व्यवसायी राजेश मेहता के पुत्र शानू कुमार मेहता एक करोड़ रुपये के मालिक बन गए. दरअसल औरों की तरह शानू ने भी ड्रीम एलेवन में अपनी टीम बनाई थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली. ऑस्ट्रेलिया के बैश विनिंग प्रतियोगिता में अपने द्वारा बनाई गई टीम की बदौलत शानू ने ये पुरस्कार जीता है.

Thumbnail imageशुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

ये खबर मिलते ही शानू के घर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ जमा हो गई. 19 वर्षीय शानू अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा हैं. फिलहाल वो विज्ञान संकाय से इंटर का छात्र है. वो दिल्ली में रहकर वीरेंद्र सहवाग के किसी अकादमी में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है. शानू कुमार ने बताया कि एक बार तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब उसके मोबाईल पर मैसेज आया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

क्रिकेटर बनना चाहता बनना चाहता है शानू

शानू क्रिकेटर बनना चाहता है. लकी ड्रा में जीते हुए पैसे को वो अपने पिता को सौंपेगा. जिससे उनके व्यवसाय का दायरा बढ़े. इसके अलावा इस पैसे से वो अपने पिता की इच्छानुसार क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग भी लेगा.

नवादा के राजू भी बने थे करोड़पति

आपको बता दें कि इससे पहले नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले राजू राम ने भी ड्रीम एलेवन में एक करोड़ रुपये जीते थे. ड्रीम 11 पर क्रिकेट खेलकर एक करोड़ जीतने वाला राजू डीजे बजाने का काम करता है. राजू के प्लेइंग वॉलेट में टैक्स की राशि काटकर 70 लाख की राशि क्रेडिट की गई थी. इससे पहले भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी गांव के युवक सौरभ ने भी ड्रीम एलेवन में मात्र 49 रुपये लगाकर एक करोड़ का ईनाम जीता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.