नदी किनारे मिट्टी खो’दकर महिला का श’व निकाला, पति की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी कर रही पुलिस

शिवहर: बिहार के शिवहर में बागमती नदी के किनारे मिट्टी खोद कर महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान तरीयानी थाना क्षेत्र के कुम्हारार गांव निवासी सुन्दर राय की पत्नी 22 वर्षीय खुशबु कुमारी के रूप में की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मृतका के पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.नदी किनारे पाया गया महिला का शव.. शिनाख्त जारी - TazaKhabarपिता ने गुमशुदगी का दिया था आवेदन

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता विश्वनाथ सहनी बेटी के गुमशुदगी का आवेदन सीतामढ़ी थाने में आवेदन दिया था. जिसमें कहा कि कुम्हारार गांव के सुन्दर राय ने मेरी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली. उसके बाद से उसके साथ मारपीट करता रहता था. दो दिन से बेटी से बात नहीं हुई तो मैं कुम्हारार बेटी से मिलने गया. लेकिन मेरी बेटी अपने पति के घर पर नहीं मिली. मुझे शक है कि मेरी बेटी को मार कर जला दिया है या गायब कर दिया है.

बागमती नदी किनारे से मिला शव

थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी अनंत कुमार राय को सूचना दी गई. उनके द्वारा सीतामढ़ी एसपी से संपर्क किया गया. सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बीडीओ को दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया. सूचना के आधार पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कुंडल गांव के बागमती नदी के किनारे मिट्टी खोद कर मृतका का शव बरामद किया गया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading