भोजपुर में गाड़ी हटाने के वि’वाद में बवाल, पति-पत्नी को पी’ट डा’ला

भोजपुर: जिले के पिरो थाना क्षेत्र के भुलूकुआं गांव में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर बदमाशों ने दंपति की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजनों की मदद से दंपति को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज कराया जा रहा है।

घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। जख्मियों में पीरो थाना क्षेत्र के भुलूकुआं गांव निवासी नंदजी पासवान के 55 वर्षीय पुत्र उदय प्रताप राम और उनकी 45 वर्षीय पत्नी हेवंती देवी शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.