मुजफ्फरपुर: आज से गेट की परीक्षा,कांटी व कच्ची पक्की में बनाये गये केंद्र….

मुजफ्फरपुर: आइआइटी कानपुर की ओर से आयोजित गेट-2023 की परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाये गये हैं. कांटी और कच्ची पक्की स्थित डिजिटल सेंटर पर परीक्षा होगी. इसकी अवधि तीन घंटे होगी. परीक्षा में कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को जारी किया जायेगा.

GATE 2021 Result (Released), Answer Key, Cutoff, Dates, Syllabus, Patternपरीक्षा के बाद वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड भी किया जा सकेगा. दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में पहले दिन कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और अन्य का पेपर है. परीक्षा हॉल के भीतर परीक्षार्थी को वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर की सुविधा मिलेगी. छात्र – छात्राओं को रफ वर्क के लिए एक स्क्रिबल पैड दिया जायेगा.


इसका इस्तेमाल करने के लिए पैड पर पहले अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा. वहीं, दूसरा पैड लेने के लिए पहले लिए पैड को जमा कराना होगा. परीक्षा समाप्ति के बाद सभी पैड जमा कराने होंगे. परीक्षा 04, 05, 11 व 12 फरवरी को आयोजित है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading