लालू जी को अपने दसवीं फेल लड़ेक को सीएम बनाने की चिंता है, लेकिन आपको अपने बच्चों की कोई चिंता नहीं है : प्रशांत किशोर

गोपालगंज : प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका लड़का नहीं पढ़ रहा है, आपके घर के लोग बाहर मजदूरी कर रहे हैं। आपके घर के लोग पढ़-लिखकर घर बैठे हुए हैं, और आपको उसकी चिंता ही नहीं है।

देखिए लालू जी का लड़का दसवां पास नहीं किया है, तब भी लालू जी को चिंता है कि उनका लड़का मुख्यमंत्री बने, इसमें कोई दिक्कत नहीं है कि लालू जी को अपने लड़के की चिंता है।

दिक्कत इस बात से है कि आपका लड़का दसवां पास कर लिया और उसको चपरासी की भी नौकरी नहीं मिल रही है, और आपको कोई चिंता ही नहीं है। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोग जाति और धर्म के नशे में खोए हुए हैं।

अगर चिंता होती तो वोट उसको देते जो आपके लड़कों की पढ़ाई की व्यवस्था करता। प्रशांत किशोर ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि आप को वोट किस मुद्दे पर देना चाहिए, पांच किलो अनाज पर या बच्चों की पढ़ाई पर?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading