मुजफ्फरपुर: पुलिस ड्रेस में पहुंचे लोगों ने मोतीपुर से अ’गवा किया ट्रक

मुजफ्फरपुर :मोतीपुर थाना के नरियार नवादा स्थित एक लाइन होटल पर खड़े खीरा लदे ट्रक को गुरुवार की रात कुछ लोगों ने अगवा कर लिया. बताया जा रहा है। कि जो लोग ट्रक और उसके चालक को अपने साथ ले गये, वे पुलिस की वर्दी में थे. वे पुलिस का प्लेट लगी हुई गाड़ी से होटल पर पहुंचे थे. स्थानीय थाना एव उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करने से इंकार किया है.

UP Police 49568 constable recruitment: PAC candidates accused of  discrimination in UP police sipahi bharti - यूपी पुलिस 49568 कांस्टेबल  भर्ती : पीएसी के अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोपलाइन होटल संचालक ने बताया कि अहले सुबह खीरा लोड दस चक्का ट्रक उनके होटल पर आकर रूका. इस बीच मुजफ्फरपुर पुलिस लिखी दो बोलेरो गाड़ी होटल पर पहुंची. दोनों पर पुलिस वर्दी में दर्जन भर से अधिक लोग सवार थे. आनन फानन में ट्रक का गेट खुलवा कर चालक व उपचालक को गाड़ी से उतार दिया. फिर बोलेरो से कोई एक चालक ट्रक. पर बैठ गया. फिर बगैर जांच पड़ताल किये उस ट्रक को अगवा कर लिया.

चालक को जबरन बोलेरो सवार लोगों ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया. होटल संचालक ने बताया कि गाड़ी को लेकर सभी मुजफ्फरपुर शहर की तरफ निकल गये. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, वहां पर दर्जनों लोग मौजूद थे. उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि मोतीपुर में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

वहीं मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की मानें तो यह कार्रवाई थाना स्तर पर नहीं हुई है. दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बताया मन चौक पर पटना नंबर की बोलेरो रूकी थी. उस पर सवार चार – पांच लोग आसपास के लाइन होटलों पर जाकर सब्जी लदे ट्रक को खोज रहे थे. जैसे ही उक्त ट्रक का लोकेशन मिला कि मुजफ्फरपुर पुलिस लिखी दो बोलेरो वहां पहुंची. आनन- फानन में ट्रक को लेकर चलते बने.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.