बिहार में बकरी ने दिया घोड़े जैसे बच्चे को जन्म, अजूबे मेमने की तस्वीर देखकर लोग हैरान

बगहा: कभी कभी ऐसा कुछ होता है जो लोगों को चौंका कर रख देता है। लोगों को उम्मीद से परे कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की हो। हालांकि ऐसी तस्वीरों की वजह क्या होती है, ये कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार में। बिहार में इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकीनगर में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस बच्चे का सिर ही नहीं था। लेकिन बाकी का जिस्म ऐसा था, जिसे देख कर सब हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था कि ऐसा भी हो सकता है। लेकिन जो आंखों के सामने था वो सच था।

villageबकरी ने दिया घोड़े जैसे बच्चे को जन्म

यहां एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसका सिर ही नहीं था। यही नहीं, बकरी के बच्चे के कान उसकी गर्दन पर ही थे। आगे की बात जान कर तो आप हैरान रह जाएंगे।बकरी के मेमने का बाकी जिस्म और आकार घोड़े के बच्चे जैसा था। हालांकि अद्भुत मेमना बहुत देर तक जिंदा नहीं रह सका और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे दफना दिया गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा इलाके में होने लगी। मेमने की किसी ने तस्वीर खींच ली।

घोड़े जैसे मेमने की तस्वीर देखकर लोग हैरान

हालांकि ये तस्वीर NBT बिहार की टीम के पास भी है लेकिन हम आपको इसे नहीं दिखा सकते, क्योंकि ये दिखाने लायक नहीं है। ये सबकुछ वाल्मीकीनगर के बिसाहा गांव में हुआ। जैसे ही इसकी खबर आसपास के लोगों को मिली, वैसे ही जंगल में आग की तरह खबर फैल गई। अजूबे मेमने को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि घोड़े जैसा दिख रहा मेमना जन्म के महज 5 से 7 मिनट तक ही जीवित रह पाया और उसने दम तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading