बड़ी खबर: तुर्की में भूकंप के तेज झटके, 360 से ज्यादा की मौ’त

अंकारा: तुर्की में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई. भूकंप के चलते 360 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 16 इमारतों के ढहने की खबर है. जानकारी के अनुसार तुर्की के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में भूकंप आया. भूकंप के चलते कुछ देर तक धरती हिलती रही.

Thumbnail imageजानकारी के मुताबिक तुर्की में भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आए. भूकंप का केंद्र 17.9 किमी. की गहराई था. बता दें, भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किए गए. वहीं, तुर्की के सनलिउर्फा इलाके के मेयर ने जानकारी दी कि भूकंप के झटकों से जहां 360 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

वहीं, 16 इमारतों के गिरने की भी खबर मिली है. हालात को देखते हुए तुर्की में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर तुर्की में भूकंप के झटकों के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. भूकंप से धबराए लोग इधर-उधर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं. वहीं, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके सीरिया, लेबनान में भी महसूस किए गए हैं. सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर में भूकंप से ज्यादा नुकसान होने की खबर मिली है. दमिशक में भी भूकंप के झटकों को महसूस करने के बाद लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए. वहीं, लेबनान में करीब 40 सेकंड तक भूकंप से धरती कांपी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading