सहरसा में मानवता श’र्मसार, पुलिस ने ला’वारिस श’व को रस्सी से बां’धकर पहुंचाया सदर अस्पताल

सहरसा पुलिस का एक ऐसा कृत्य जो मानवता को शर्मसार करती है। पुलिस ने एक लावारिश लाश को ऑटो के पीछे मृत जानवर की तरह रस्सी से बांधकर तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।

Bihar:सहरसा में मानवता शर्मसार, पुलिस ने लावारिस शव को रस्सी से बांधकर पहुंचाया सदर अस्पताल - Bihar: Shame On Humanity In Saharsa, Police Tied The Unclaimed Dead Body With A Rope Andउस विडियो में साफ साफ दिख रहा है कि पुलिस एक लावारिस लाश के साथ किस तरह का सलूक कर रही है। पुलिस ने एक लावारिश लाश को ऑटो के पीछे मृत जानवर की तरह रस्सी से बांधकर तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।

इतना ही नहीं, लाश लदे ऑटो पर एक भी पुलिसकर्मी नही थे। बगैर पुलिस के ही ऑटो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। इस बाबत ऑटो चालक का कहना है कि सोनवर्षा  कचहरी ओपी प्रभारी के निर्देश पर शव को ऑटो पर लादकर रस्सी से बाँधा गया और फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

वहीं इस संबंध में चौकीदार का कहना है कि परमिनिया गांव के गेहूं खेत से लावारिश शव बरामद हुआ था। घटनास्थल पर ही पुलिस प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष के कहने पर शव को टेम्पू से बांधा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading