पिंकी का पत्र तेजस्वी के नाम: आप तो लव मैरिज कर लिए और हम अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे

पटना : आज से एक दशक पहले बिहार के युवकों की जब तक सरकारी नौकरी नहीं लगती थी, तब तक शादी के लिए न तो प्रेमिका की हां होती थी और न ही लड़की के घरवाले मानते थे। हालांकि, अब बिहार बदल रहा है। वो इसलिए क्योंकि अब युवतियां भी नौकरी की आस में बिन-ब्याही बैठी है। जी हां। चूंकि वैलेंटाइन डे वीक शुरू हो गया है तो युवक-युवतियां अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि, पिंकी अपमे वन साइडेड प्यार का इजहार नहीं कर पा रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उसने  अपनी व्यथा सुनाई है।

इसके आगे पिंकी कहती है कि एक तो वैकेंसी नहीं आता है और आता भी है तो पेपर लीक हो जाता है। इ सब देखते-देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसही पार हो जाएगा और हम प्रपोज भी नहीं कर पायेंगे। हम इधर कम्पटीशन की तैयारी में लगल है और बाबू मने मन हमारे बिआह के तैयारी में लगल है। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया बिआह के बाद।

पटना की पिंकी कंप्टीशन की तैयारी कर रही है। पिछले चार साल से नौकरी की आस में है। तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखकर पिंकी ने बताया कि वह एक लड़के से प्रेम करती है, लेकिन प्रपोज नहीं कर पा रही है, क्योंकि वह पहले नौकरी करना चाहती है। डर इस बात का है कि कहीं वह नौकरी के इंतजार में बैठी न रह जाए और प्रेमी किसी और के साथ शादी न कर ले।

सोशल मीडिया पर पिंकी का लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लिखती है कि हम बहुत टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिए, लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधूल्य संग वन-साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उम्र करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे कि नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा।

नौकरी नहीं लगने के कारण पिंकी बहुत मायूस है। वह कहती है कि इ सब सोच सोच के मन बड़ी मायूस हो रहा है। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं। नौकरी का जुगाड़ लगवाइए, नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे। आपकी वोटर और प्रभात बांधूल्य की वन साइडेड लभर पिंकी (फ्राम पटना), सस्नेह आभार।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading