दो बेटों के साथ जेल में बंद कै’दी की इलाज के दौरान मौ’त, बहू की ह’त्या का था आ’रोप

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मंगलवार की देर रात मौत हो गई. 15 दिनों के अंदर मंडल कारा में कैदी की मौत का यह तीसरा मामला है. इससे पहले भी दो कैदियों की मौत का मामला सामने आ चुका है. मृतक कैदी की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के भोकरा गांव निवासी दीप लाल पासवान के रूप में की गई है. बहू की हत्या के आरोप में पिछले 6 महीने से वे अपने दो बेटों के साथ जेल में बंद थे.

Thumbnail imageअगस्त 2022 से जेल में बंद था कैदी

दीप लाल पासवान अगस्त 2022 से ही मंडल कारा सीतामढ़ी में बंद था. मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. मंगलवार की ही देर रात इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी दीप लाल पासवान की मौत हो गई. वहीं मृतक के दोनों बेटे मनोज पासवान और सत्यनाराण पासवान भी फिलहाल मंडल कारा सीतामढ़ी में बंद हैं.

15 दिन में मौत का तीसरा मामला

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार कि सुबह एसडीपीओ सदर राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. राकेश कुमार ने कहा कि तमाम प्रक्रियाओं के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा. वहीं 22 जनवरी को भी एक महिला कैदी का मौत का मामला सामने आया था. उस महिला कैदी पर भी बहू को जलाकर मारने का आरोप था. महिला कैदी की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.