भोजपुर में पंखे से ल’टकी मिली फेरीवाले की ला’श, फैली स’नसनी

आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव में देर रात पंखे से लटका एक फेरीवाले वाले का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश पासवान है।

वह फेरी वाला था और साइकिल पर प्लास्टिक का सामान लेकर गांव-गांव घूमकर बेचता था। इधर मृतक के चाचा गणेश पासवान ने बताया कि उसकी पत्नी गुजरात के राजकोट में अपने मां के पास एक महीने से गई हुई है। देर रात जब घर में कोई नहीं था।

उसी दौरान उसने अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडी में गमछे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची सबको अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अपने स्तर से मामले की तहकीकात कर रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.