सीवान में तीन दिन-तीन रात के बाद तीसरी बड़ी घ’टना, CSP संचालक से 10 लाख रुपये की लू’ट

सीवान जिले में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट हुई है। लूट की घटना सीएसपी संचालक के साथ हुई है। मामला दरौंदा थाना एरिया का है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।  सीएसपी संचालक दवा व्यवसायी है।

Bihar:सीवान में तीन दिन-तीन रात के बाद तीसरी बड़ी घटना, Csp संचालक से 10  लाख रुपये की लूट - Bihar 10 Lakh Looted From Csp Operator In Bihar Siwan -  Amar Ujalaबता दें कि सीएसपी संचालक धनु अंसारी महाराजगंज स्थित बैंक में से पैसा निकालकर अपने सीएसपी पर आ रहे थे। ऐसे में चार बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अंसारी को ओवरटेक कर रुकने को कहा। हथियार के बल पर बैग में रखे करीब 10 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया, लेकिन बदमाशों ने हथियार लहराते हुए सबको डराया और फरार हो गए।

सब्जी वाले झोले में रखे थे पैसे…
बताते चलें, धनु अंसारी सब्जी लेने वाले झोले में पैसे रखे थे। घटना दरौंदा थाना एरिया के तहत आने वाले खड्सरा पुल के समीप हुई है। दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया, लूट की घटना संज्ञान में आई है, जांच चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading