सीवान: प्रशांत किशोर ने सीवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां आपको समझाने आए हैं कि आप हमारे साथ खड़े होने से पहले अपने बच्चों के साथ खड़े होइए। संकल्प लीजिए जाति, धर्म, पांच किलो अनाज, नाली-गली, पर नही वोट नहीं करेंगे। वोट उसको देंगे जो हमलोगों के बच्चों के लिए पढ़ने की व्यवस्था करे।
वोट उसको देंगे जो हमारे बच्चों को रोजगार दे, ताकि बिहार के किसी भी आदमी को बाहर जा कर मजदूरी ना करना पड़े। आपको हुआ है चिनी का रोग और आप चिनी का शरबत घोल कर पी रहे है, हम आपको करेले का जूस पिलाने आए हैं। खड़े हो जाइए और संकल्प लीजिए अपना नहीं तो अपने बच्चों का चेहरा देखिए और अगर आप नहीं सुधरेंगे तो जिस बदहाली में आपका जीवन बिता है इसी बदहाली में आपके बच्चो का जीवन बीतेगा।
प्रशांत किशोर ने बिहार की बदहाल स्वास्थ व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि लालू जी बीमार हुए तो इलाज करवाने के लिए सिंगापुर गए हुए हैं और आपके घर में कोई बीमार हो गया है तो कोई दवाई देने वाला भी नहीं है। लालू जी का बेटा अपने बाप की चिंता कर सिंगापुर इलाज के लिए ले गया, तो आपको भी अपने बाबू जी की चिंता करनी चाहिए। अपना चिंता करना सिखिए यही बताने के लिए पदयात्रा कर रहें हैं।




