पटना. बिहार में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से आगामी12 फरवरी तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है. साथ ही15 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का भी मौसम विभाग का ने पूर्वानुमान लगाया है.
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के उत्तरी भाग के जिलों में कोहरे का प्रभाव भी रहेगा. इसके अतिरिक्त आने वाले 5 दिनों में राज्य का का मौसम शुष्क बना रह सकता है. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में सुबह के समय कोहरे पड़ सकता है. शेष जिलों का मौसम शुष्क रहेगा.
बता दें कि राज्य में अभी भी पछुआ हवा प्रभाव दिख रहा है. इस वजह से राज्य में अभी आगामी कुछ दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी. सुबह धूप निकलने के बाद ही ठंड से राहत मिलती है. गौरतलब है कि दिन के समय गर्मी लगने लगी है, लेकिन शाम होने तक मौसम में परिवर्तन हो जाता है और लोगों को ठंड का अनुभव होने लगता है.
मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण विशेषज्ञ गर्म कपड़े पहने रहने की सलाह दे रहे हैं. डायबिटीज और हाई ब्ल्ड प्रेशर के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और अपने चिकित्सकों के संपर्क में रहने को कहा गया है. गर्म, हल्की और सूखी चीजों जैसे कि सरसों, शकरकंद, सूखे मेवे आदि को ज्यादा मात्रा में खाएं ताकि कफ नहीं बढ़े.



