चौकी के सामने ट्रक को ईंटों पर टंगा छोड़ गए चो’र, भागलपुर पुलिस को भनक तक नहीं लगी!

भागलपुर. जिले में पुलिस विभाग के लिए ‘आंख से काजल चुराए जाने’ वाली बात हो गई है. अजीबोगरीब मामला यह है कि पुलिस चौकी के सामने से चोरों ने ट्रक के टायर चोरी कर डाले. मामला नवगछिया बस स्टैंड के पास खादी भंडार में बनाए गए नए टीओपी के गेट के सामने का है.

खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही मे खनिजो के अवैध परिवहन के कुल 36  वाहन जप्त - किरण दूत - आपके दिल की धड़कनजहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने खड़े ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल और ट्रक के चारों टायर चुरा लिये. टायर खोलकर चोर ट्रक को ईंटों पर टिकाकर चंपत हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी.वाहन मालिक ने अब नवगछिया थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसके नुकसान की भरपाई करवाई जाए.

भागलपुर के बबरगंज निवासी मो. दानिश ने आवेदन में कहा है कि रात ट्रक खराब होने पर टीओपी के सामने खड़ा कर गया था. गब्बर मिस्त्री ने डीसी का हेड खोलकर ठीक करवाने के लिए दिया था इसलिए दानिश इसे ठीक करवाने देवघर गया. सुबह 9 बजे ड्राइवर ने फोन पर कहा कि गाड़ी के पीछे के चारों टायर और डीजल तेल चोरी हो गया. ट्रक मालिक का कहना है टायर और तेल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है और 5 दिन पहले ही उसने नये टायर लगाए थे.

टीओपी बनाने के बावजूद हुई चोरी!

मुख्यालय डीएसपी नवगछिया सुनील पांडे ने कहा नवगछिया थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है. टीओपी इसलिए बनाई गई कि एनएच पर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. वहां पुलिस अफसर और सिपाही नियुक्त किए गए हैं ताकि इस तरह की घटनाएं न हों. फिर भी इस तरह की घटना हुई है. हम जांच कर रहे हैं और आगे इस तरह की घटनाएं रोकने की पूरी कोशिश है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading