‘बे’होश लड़की की बांह पर दर्ज था मोबाइल नंबर’…लोगों ने कर दिया कॉल,रोहतास के कोचस की डें’जर कहानी

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले के कोचस से एक संदिग्ध वारदात की खबर से पुलिस भी परेशान है। घटना कोचस के वार्ड संख्या सात की बताई जा रही है। जहां गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी मिली। जो बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी। किशोरी के हाथ पर मोबाइल नंबर अंकित था। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उस नंबर पर कॉल करके किशोरी के बारे में बता दिया। फिर क्या था दो युवक पहुंचे और किशोरी को ले जाने लगे। इतने में किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और किशोरी को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ भी करेगी।

हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर

किशोरी के हाथ पर एक मोबाइल नंबर अंकित था। जब लोगों ने उसके शरीर को इधर से उधर पलटने की कोशिश की। उसी दौरान मोबाइल नंबर पर नजर पड़ी। उसके बाद उस नंबर पर कॉल करने के बाद दो युवक पहुंचे। वो किशोरी को ले जाने लगे। उसके बाद पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। किशोरी के बेहोश होने का कारण पता लगाया जा रहा है। किशोरी के हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

बेहोशी की हालत में मिली लड़की

स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि किशोरी पूरी तरह बेहोश थी। वो बेहोशी की हालत में लेटी हुई थी। वहां से जब उसको उठाने की कोशिश की गई। तब उसके हाथ पर एक मोबाइल नंबर दिखा। उस पर कॉल करते ही दो युवक आ गये। दोनों उसे उठाकर बाइक से ले जाने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरा मामला संदिग्ध लगा, उसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया।

पुलिस वहां पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल किशोरी के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच भी कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस मानव तस्करी वाले एंगल से भी मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading