मॉर्निंग वॉक के दौरान अ’धेड़ को ह’थियारबंद ब’दमाशों ने मा’री गो’ली

भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित मठिया के समीप शनिवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ उमेश राय (45 वर्ष) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर सात निवासी स्व. जयनाथ राय के पुत्र हैं।

Arrah Crime: मॉर्निंग वॉक के दौरान अधेड़ को हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली,  दो पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद - Armed miscreants shot middle aged man  during morning walk two ...जख्मी अधेड़ को दाएं हाथ की में हथेली में गोली लगी है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोली भी मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस इस घटना को पूर्व रंजिश से जोड़कर देख रही है।

दो की संख्या में थे हथियारबंद हमलावर

इधर, घायल उमेश राय ने बताया कि वह हर रोज की तरह शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर दो हथियारबंद बदमाश जमीरा गांव स्थित मठिया के समीप आ धमके और उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उनके दाएं हाथ की हथेली में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से दो पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद किया गया है।

पूर्व में लड़े थे मुखिया का चुनाव

जख्मी अधेड़ उमेश राय ने बताया कि पूर्व में जमीरा पंचायत से उन्होंने मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ा था। उस समय गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इस मामले में उन्होंने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। उसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.