जहानाबाद में ट्रेन से गि’रकर युवक की मौ’त, पटना जाने के क्रम में हुआ हा’दसा

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में ट्रेन की की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. जहां पटना की ओर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आया. उसी समय ट्रेन वहां से खुल गई. तभी उस युवक ने ट्रेन को दौड़कर पकड़ने की कोशिश की. उसी अफरा-तफरी में युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Thumbnail imageट्रेन पकड़ने गए युवक की मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक उंटा मोहल्ला निवासी राजकुमार जसवाल आज शनिवार की सुबह पटना जाने के लिए घर से निकला था. जैसे ही स्टेशन पर पहुंचा उसने देखा कि प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन खड़ी है. ट्रेन से थोड़ी दूरी पर होने के कारण वह दौड़कर ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करने लगा.जबकि वह ट्रेन पर चढ़ने वाला था. उसी समय ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल गई. उसी समय इसका पैर फिसल गया और वह युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके कारण इसकी मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना रेल थाने की पुलिस को दी. आरपीएफ ने शव को उठाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे घर के लोगों में कोहराम मचा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading