मुजफ्फरपुर :अभिभावक दिवस के अवसर पर हरिसभा मध्य विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : आज शहर में अभिभावक दिवस के अवसर पर हरिसभा मध्य विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक खेल-कूद का आयोजन किया गया। जिसमें हरिसभा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, रस्सी कूद, गोला फेंक, सैक रेस इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ।

आयोजन में हरिभक्ति प्रदायनी सभा के अध्यक्ष डा0 दुर्गा पद दास, सचिव श्री उज्ज्वल कुमार दास, ट्रस्टी मृणाल कांति सिन्हा, अमरनाथ चैटर्जी, किशोर कुमार गुहा, संजुक्त सचिव देवासीष गुहा एवम स्कूल के प्रधान अध्यापक अभिषेक डे सरकार, शिक्षिका मधु कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सुप्रिया भट्टाचार्य, सलोनी कुमारी, शिक्षक अनिकेत कुमार, चित्रक चैटर्जी, आकाश चैटर्जी के अलावा अनिकेत घोष,

अतनु बोस, सौमित्र बनर्जी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। खेल कूद संचालक प्रवीर कुमार मित्रा तथा स्कोरर आनंद कुमार गुहा रहे। सभी खेल दो टीमों के बीच खेली गई जिसमे टीम रेड रनर तथा टीम ब्लू विनर रहे, टीम रेड के कप्तान रेशमा परवीन तथा टीम ब्लू के कप्तान आशना परवीन को अध्यक्ष तथा सचिव द्वारा कप एवम मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading