पटना: राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना इलाके में भीषण हादसा हुआ है. घर में खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. पूरा मामला बिक्रम थानाक्षेत्र के मंझनपुरा गांव का है, जहां खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. घटना की सूचना पर 112 वाहन की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी झुलसे हुए लोगों को बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दया गया है.
पटना में सिलेंडर ब्लास्ट
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बच्चा सहित दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गए हैं. इधर घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गांव में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. वही इस संबध मे बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ हरिओम सिंह ने बताया कि मझनपुरा गांव से पुलिस ने आग से बुरी तरह झुलसे एक बच्चा सहित दो महिला को लाया तीनों को प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर किया गया.




