मुजफ्फरपुर के इस मंदिर में होगा शिव विवाह, कलाकार करेंगे गले में सांप लपेटकर शिव तांडव

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड में बरियारपुर गांव के बुद्धेश्वर महादेव की ख्याति पूरे बिहार में है. गोरखपुर के गीताप्रेस प्रकाशन ने अपने वार्षिकी कल्याण में भी इस मंदिर का जिक्र किया है. बुद्धेश्वर महादेव नाम से प्रसिद्ध बरियारपुर के बुढ़वा महादेव में हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के दिन विवाह कीर्तन का आयोजन होगा. विवाह कीर्तन और शिव मंत्र अष्टयाम से भगवान शंकर के विवाह उत्सव को मनाया जाएगा.

Maha shivratri 2023 budheshwar mahadev temple shiv vivah - Maha Shivratri  2023 : मुजफ्फरपुर के इस मंदिर में होगा शिव विवाह, कलाकार करेंगे गले में सांप  लपेट कर शिव तांडव – News18 ...सर्व मनोकामना पूरी करते हैं महादेव

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर की देखभाल करने वाली धर्मादा कमिटी शिवशक्ति धाम, बरियारपुर मोहनपुर के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार बुद्धेश्वर महादेव के शिव शक्ति धाम मंदिर पर कला की विशेष झांकी दिखाने बाहर के जिला से सर्प कलाकार भी आएंगे, जो सांप के साथ अपने कला का प्रदर्शन करेंगे. दर्जनों सांप को गले में लपेट कर शिव तांडव पर सर्प कलाकार का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. विमल कुमार सिंह ने बताया कि शिव शक्ति धाम का यह बुद्धेश्वर महादेव सर्व मनोकामना पूरा करने वाला मंदिर है. इस मंदिर में मांगी जाने वाली सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

डेढ़ माह पहले से शुरु हो जाती है तैयारी

विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है. इस मंदिर के प्रांगण में एक विद्यालय भी चलता है, जिसका खर्च मंदिर के पैसों से ही वहन किया जाता है. साथ ही सैंकड़ों युवाओं की टोली दिन-रात इस मंदिर की देखभाल के लिए लगी रहती है. महाशिवरात्रि के आयोजन की तैयारी डेढ़ महीने पहले से शुरू हो जाती है. इसके लिए कलाकारों से बातचीत कर उन्हें आमंत्रण देने के साथ-साथ मंदिर की सजावट का विशेष ध्यान रखा जाता है. सर्प कलाकार मनोज कुमार द्वारा दिखाए जाने वाले कलाबाजी के चर्चा चारों ओर इलाके में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.