बिहार के डॉक्टर की गोवा में ह’त्या, क्लिनिक खोलने के लिए रखे थे पैसे, ला’लच में कुक ने किया क’त्ल

मधेपुरा. बीते दिनों गोवा में हुए मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना अंतर्गत सरोपट्टी निवासी युवा डाक्टर की हत्या के बाद उनका शव उनके गावं पहुंच गया है. शव के गांव पहुंचते ही इलाके में कोहराम मच गया. हर तरफ चीख-पुकार मची रही, कोई अपने आंसू को रोक नहीं पा रहा था. हालांकि गोवा पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.नरेश सिंह के 27 वर्षीय पुत्र युवा डाक्टर निर्वाण भारत उर्फ शिवम की बीते 7 फरवरी की हत्या गोवा में कर दी गई. बता दें, मधेपुरा सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना अंतर्गत सरोपट्टी निवासी नरेश सिंह के 27 वर्षीय पुत्र युवा डाक्टर निर्वाण भारत उर्फ शिवम की बीते 7 फरवरी की हत्या गोवा में कर दी गई. वह दक्षिण गोवा में मढगावं से 7 किलोमीटर दूर एक किराए के अपार्टमेंट में रहता था. बताया जाता है कि वह वहीं के एक नेत्र अस्पताल में बतौर डाक्टर कार्यरत थे. साथ ही गोवा में ही वह अपना अलग क्लीनिक और मधेपुरा गांव में भी लोगों के सेवार्थ क्लीनिक खोलना चाहता थे. इसके लिए वे पैसा जमा कर के घर में ही रखे थे.

इसकी जानकारी उनके यहां रहने वाले रसोइया को भी लग गया था. फिर क्या था रसोइया ने ही हत्या की साजिश रच डाली. जिस वक्त उसकी हत्या हो रही थी वह अपने भाई से बात कर रहा था. हत्या की सूचना गोवा पुलिस से परिजनों को 9 फरवरी को मिली. शिवम के मौत की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि शिवम के डॉक्टर मित्र ने हत्या वाले दिन देर रात को उसे फोन किया. वह फोन नहीं उठाया. फिर अगले दिन भी वाह बिना सूचना के अस्पताल से गायब था, जिसके बाद उसे फिर से कॉल किया गया. लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला, जब उनके साथी घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से लॉक था. आवाज देने पर भी कोई बाहर नहीं निकला, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंची गोवा पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर जब भीतर प्रवेश किया तो सब कुछ अस्त व्यस्त था. हत्यारों ने उसके शव को पलंग के बॉक्स में हाथ पैर बांध कर रख दिया था. हत्या की खबर पर पुलिस हरकत में आ गई और आसपास के सीसीटीवी की जांच शुरू हुई. शक की सुई उनके साथ रह रहे रसोइया पर गई, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया. शिवम की मौत पर गावं वाले हत्यारे के लिए फंसी की मांग कर रहे हैं.

एसपी अभिषेक धानी ने बताया कि सभी चारों अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इधर शव के गांव पहुंचते ही घर में हाहाकार मच गया. परिजनों के रूदन से हर किसी के आंखें नम है. बूढ़ी दादी भी बीमार पर गई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading