50 किलो गां’जा के साथ त’स्कर गि’रफ्तार, बाइक से लोकल डिलिवरी देने निकला था युवक

वैशाली: बिहार के वैशाली में 50 किलो गंजे के साथ तस्कर गिरफ्तार हुआ है. बिदुपुर थाना क्षेत्र में गांजे के साथ बाइक सवार युवक को पुलिस ने धर दबोचा. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं गिरफ्तारी के बाद युवक ने बताया कि असम से गांजे को तस्करी के लिए वैशाली मंगवाया था. पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के कारोबारी को पकड़ने के लिए पहले ही निर्देश मिले थे. इसके बाद आज भी व्हाट्सएप के जरिए छापेमारी के निर्देश दिए गए थे.

Thumbnail imageगांजा माफिया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बाइक से लोकल डिलीवरी देने जा रहे माफिया के पास से पुलिस ने 49 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा धंधेबाज भागने में सफल हो गया. गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली के बिदुपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. वहीं पुलिस फरार हुए धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है कि इन धंधेबाजों के पास बड़े पैमाने पर असम से गांजा वैशाली मंगवाया गया था. जिसके लोकल डिलीवरी के लिए धंधेबाज बाइक का इस्तेमाल करता था.

लोकल डिलीवरी करने जाते हुए गिरफ्तार

पुलिस ने आगे बताया कि माफिया लोकल बाजारों में इसकी बिक्री के लिए मुख्य सड़कों को छोड़कर ग्रामीण सड़कों का प्रयोग करता था. बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांजे की डिलीवरी के लिए बाइक से धनबाद निकला. सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रहीमापुर-मोहनपुर बॉर्डर इलाके के पास ग्रामीण सड़क पर छापेमारी करते हुए प्लास्टिक के बोरे में रखे 49 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया. जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. वहीं पुलिस ने गांजे की कीमत तकरीबन सात लाख रुपये आंके हैं.

वॉट्सएप पर मिले निर्देश

बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर बाइक से गांजे की बड़ी खेप लेकर जा रहे थे. सूचना के आलोक में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी करते हुए पुलिस को देखकर बाइक सवार दूसरा युवक मौके से भाग निकला. हालांकि पुलिस ने एक धंधेबाज को गांजे के साथ पकड़ लिया. गिरफ्तार धंधेबाज बिदुपुर कंचनपुर निवासी विपिन कुमार है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

वहीं उसके मौके से फरार हुए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस गिरफ्त में आए विपिन ने पुलिस को बताया कि गांजा को बिदुपुर के दियारा क्षेत्र में पहुंचाना था. जिसके लिए उसे वाट्सएप कॉल से अलग-अलग निर्देश दिए जा रहे थे. उसे बताया गया था कि दियारा क्षेत्र में पहुंचने के बाद गांजे की डिलीवरी लेने वाला खुद व खुद उसे पहचान लेगा. उसे बस बात कर गांजा के डिलीवरी देना है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading