नीतीश कुमार के स्वागत में बना वेलकम गेट बीच सड़क पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

औरंगाबाद: समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले बारुण के कंचनपुर पंचायत जाएंगे और वहां कई योजनाओं के उद्घाटन और जीविका दीदियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।

औरंगाबाद शहर में मुख्यमंत्री के आगमन और स्वागत के लिए शहर में दर्जनों गेट लगवाए गए हैं। इनमें से एक वेलकम गेट आज गिर गया। तेज हवा के कारण गेट स्कूल के पास लगा ये तोरण द्वार अचानक गिर गया। गनीमत ये रही कि इससे किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, अफरा-तफरी का माहौल जरूर हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading