आज बाहुबली की बेटी की शादी: 50 क्विंटल नॉनवेज, 100 से ज्यादा पकवान….

बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की हल्दी और संगीत की रस्में की गई। सुरभि आनंद पीले रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। बता दें कि सुरभि की शादी मुंगेर के रहने वाले राजहंस सिंह से पटना में आज होंगी।

jagranआज है सुरभि और राजहंस की शादी

सुरभि और राजहंस की शादी को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज पटना में दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम से होगा, जिसमें कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना हैं। बताते चलें कि सुरभि की हल्दी और संगीत सेरेमनी में भी परिवार के लोग काफी खुश नजर आएं। इस दौरान आनंद मोहन, उनकी पत्नी व उनके बेटे भी कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।

ऐसा है शादी में खाने का इंतजाम

जानकारी के अनुसार, आनंद मोहन की बेटी की शादी के लिए 100 से ज्यादा पकवान की व्यवस्था की गई है। जिसमें 50 क्विंटल नॉनवेज का भी इंतजाम हैं। शादी में चिकन, मटन व मछली के पकवान भी बनाए जाएंगे। साथ ही शादी में शाकाहारी पकवान की भी व्यवस्था की गई है और मिठाई में भी अलग-अलग वैरायटी मौजूद होगी, जिनमें गुलाब जामुन, रसमलाई, रसगुल्ला समेत कई मीठे पकवान शामिल हैं। इनमें करीब तीन लाख रसगुल्ले बनाए जाएंगे।

15 हजार से अधिक लोग होंगे शादी में शामिल

आनंद मोहन की बेटी की शादी के लिए 15 हजार से अधिक लोगों को न्यौता दिया गया है। पटना के बैरिया इलाके एक निजी फार्म में इसे लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं। इसमें आर्टिफिशियल तालाब भी बनाए गए हैं, जो शादी में चार-चांद लगाने का काम करेंगे। बता दें कि इस फार्म में करीब 20 हजार लोग एक बार में शिरकत कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading